बलिया–कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामशंकर पाण्डेय ने चलाया जनसम्पर्क अभियान—
सुखपुरा,बलिया—
विकास खण्ड बेरुआरबारी के ग्राम पंचायत धनौती में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में जब कांग्रेस के विधायक स्वर्गीय बच्चा पाठक होते थे। तब आम जनमानस की सारी समस्याओं का निदान सुगमता से हो जाता था।पुलिस प्रशासन,तहसील प्रशासन,जिला प्रशासन क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निस्तारण गंभीरता से करते थे।लेकिन प्रदेश और देश में वर्तमान में जो सरकार है। उसे पार्टी के नेताओं ने झूठे प्रोपेगेंडा और फर्जी वादे करके लोगों को बरगला कर उनका बहुमूल्य वोट लेकर देश को गर्त में धकेलने का काम कर दिया है।35 वर्ष पूर्व प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार होती थी।तब जात, पात और उच्च,नीच का भेद नहीं होता था। अब भाजपा के लोगों ने आपसी भाईचारे को जाति में बाट कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। यही कारण है कि आज देश और प्रदेश के करोड़ों युवा बेरोजगार हो गए हैं।अपने आप को गरीब का बेटा कहने वाले देश के प्रधानमंत्री 10 लाख का सूट और पूजी पत्तियों के साथ कदम से कदम मिलाकर छोटे-छोटे कल-कारखाने को बंद कराकर पजीपतियों के हाथों में बेचने का काम कर रहे हैं।अदानी और अंबानी के इशारों पर देश की सरकारी संपत्तियों को उन्हीं के हाथों में बेच रहे हैं। ऐसे में आम जनमानस भी उनसे उब चुका है। आने वाले 2024 के चुनाव में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिससे देश के झूठे और फरेबी नेता परेशान है।श्री पाठक ने कहा कि इस बार सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से अपने-अपने बुथो पर खड़े होकर भारी से भारी संख्या में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करना है। इस दौरान धनौती में कई लोग दूसरे दल से कांग्रेस पार्टी में सामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनजी पांडे,रामेश्वर तिवारी पगड़ी बाबा,अनिल दुबे,दिनेश पांडे,अभिषेक सिंह,नारायण जी पांडे,अख्तर अली आदि लोग रहे।


संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia