जी न्यूज घुघली जनपद कुशीनगर-*
दिनांक-23.09.2023

थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा कस्बा हाटा में मोबाइल की दुकान से चोरी की घटना का सफल अनावरण, 02 किग्रा अवैध चरस, घटना में प्रयुक्त एक अदद सफेद स्कार्पियो आदि (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 04 करोड़ 10 लाख रुपये), 02 अदद अवैध तमंचा व 01 लाख रुपये नगद के साथ नकबजनी व मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 05 नफर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.09.2023 को थाना को0 हाटा पुलिस द्वारा झांगा बाजार नहर के पास से मु0अ0सं0 612/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 से संबंधित कस्बा हाटा में MG मोबाईल शाप से चोरी हुए मोबाईल फोन की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी,नकबजनी जैसे गम्भीर अपराधो व मादक पदार्थो के विक्रय में संलिप्त 05 नफर अन्तर्राज्यीय घोड़ासहन मोतिहारी बिहार के सटरकटवा गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुए मोबाईल फोन का चार्जर व कवर, 01 लाख रूपये नगद, 02 अदद अवैध तमंचा मय 03 अदद जिंदा कारतूस व 02 किलो अवैध चरस व घटना में प्रयुक्त चोरी की स्कार्पियो को बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 612/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- मु0अ0स0 629/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 34 भा0द0वि0 थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- अभियुक्तगण उमाशंकर दास पुत्र स्व0 रामआशीष दास साकिन वार्ड नं0- 9 घोड़ासहन थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण बिहार
- विकास कुमार शाह पुत्र विरेन्द्र शाह साकिन वार्ड नं0- 18 नौरंगाबाद थाना टाऊन जिला पश्चिमी चंपारण बिहार
- अशोक शाह पुत्र रामचन्द्र शाह साकिन वार्ड नं0- 14 घोड़ासहन थाना घोड़ासहन जिला पूर्वी चंपारण बिहार
- राजेश कुमार पुत्र शंभूराम साकिन जयनगर बजरंगी बाजार थाना नौतन जिला पश्चिमी चंपारण बिहार
- सुरेश प्रसाद जायसवाल पुत्र बैजनाथ प्रसाद जायसवाल साकिन वार्ड नं0- 31 रामलखन सिंह कालेज के पास बेतिया थाना मुफस्सिल जिला पश्चिमी चंपारण बिहार
बरामदगी का विवरण–
- एक लाख रूपये नगद
- 58 अदद मोबाईल का डिब्बा व चार्जर मय पिन कवर
- एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस
- एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस
- 02 किग्रा अवैध चरस (कीमत लगभग 04 करोड़ रुपये)
- एक अदद सफेद स्कार्पियो संख्या BR 01 PJ 3074 (कीमत लगभग 10 लाख रुपये)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- व0उ0नि0 विशाल सिंह थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 चन्द्रभूषण पाण्डेय थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- हे0का0 सत्यनरायन राय थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- का0 सतीशचन्द थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- का0 जितेन्द्र यादव थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- का0 सुनील यादव थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- का0 डब्लू कुमार थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- का0 सचिन यादव थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- का0 राजकुमार थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
- का0 अनिल कुमार चौहान थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर जी न्यूज रिपोर्टर -कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर