बलिया—बलिया में पंखे के हुक से फांसी लगा कर प्रिंसिपल ने दी जान—–
नगरा,बलिया–नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव स्थित काका श्यामलाल आईटीआई स्कूल के प्रिंसिंपल ने बुधवार की रात स्कूल के तीसरी मंजिल स्थित कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।इसी बीच सूचना पाकर बलिया से फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर जांच की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। ओडिशा प्रदेश के कटक जिला अंतर्गत प्रहराजपुर थाना सालेपुर निवासी 45 वर्षीय दीनबन्धु शाह 23 सितंबर को नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव स्थित काका श्यामलाल आईटीआई स्कूल में संचालित कानवेंट स्कूल में ज्वाइन किया था। उन्हे रहने के लिये तीन मंजिला भवन में एक कमरा मिला था। घटना की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए।सुबह खिड़की से देखने पर पंखे के हुक से लटकता हुआ उनका शव दिखाई दिया।विद्यालय कर्मचारी ने विद्यालय से जुड़े अन्य लोगों को घटना की सूचना दी।घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और अंदर से बंद दरवाजे को खोलकर शव नीचे उतरवाया।पुलिस ने प्रिंसिपल के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।घटना का राज मोबाइल से ही खुल सकता है।प्रिंसिपल के घर भी पुलिस ने घटना की सूचना दे दी है।शव को कब्जे में लेते समय मृतक का मोबाइल खुला हुआ था।प्रबंधक ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।समझा जाता है कि मृतक के मोबाइल से घटना की राज से पर्दा उठ सकता है।

संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia