Uncategorized

जौनपुर मैराथन दौड़ के माध्यम से चलाया नशा मुक्ति अभियान

जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय व मिशन ड्रग फ्री कैंपस एंड सोसाइटी अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
विभिन्न आयु वर्ग के युवाओं ने उमानाथ सिंह खेल मैदान से पुलिस लाइन तक मैराथन दौड़ के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने कहा कि नशा युवाओं को अपनी मंजिल तक पहुंचने नहीं देता है। युवाओं को सकारात्मक विचार और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नशे के खिलाफ लड़ना पड़ेगा। मंजिल पाने का मूल मंत्र है नशे से दूर रहना और लोगों को उसके प्रति जागरूक करना।
नशा मुक्ति अभियान एवं मैराथान दौड़ के समन्यवक डॉ0 मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान विगत 25 सितम्बर से चलाया जा रहा है, जिसका समापन गांधी जयंती के दिन किया जाएगा। युवाओं को जागरुक करते हुए उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलने में सहायता मिलेगी। उक्त अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अक्षीक्षक बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर रिषभ देशराज पुंडरीक, जिला क्रीडा अधिकारी अतुल सिन्हा, डीन, छात्र अधिष्ठाता कल्याण, प्रो0 अजय द्विवेदी, वित्त अधिकारी उमा शंकर, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ0 राज बहादुर यादव, उद्देश्य सिंह, पवन सोनकर, आदित्य जायसवाल अन्य गणमान्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button