Uncategorized

स्पेशल बलिया

बलिया में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत में अध्यापक निलंबित, बीएसए ने कार्रवाई

बलिया: के बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संवरूपुर अनुसूचित बस्ती में तैनात शिक्षक देवेंद्र भारती को निलंबित कर दिया है. उनके खिलाफ तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत करने के आरोप लगे थे. खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की है.
रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के उक्त विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अध्यापक द्वारा गलत हरकत करने की शिकायत पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई. जांच में आरोप सही साबित पाए गए.
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक अध्यापक देवेंद्र भारती को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय लखुसराय डंडारी शिक्षा क्षेत्र नगरा से संबद्ध किया गया है.

ज़ी न्यूज़ जिला संवाददाता पवन कुमार यादव बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button