Uncategorized

*आतंकी हमले से लगा गहरा सदमा, कठिन समय में इजरायल के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत* :           *पीएम मोदी*

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि उन्हें इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिन समय में पूरी एकजुटता के साथ इजरायल के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाते हुए इस हमले में मारे गए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में हुए आतंकी हमले को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, “इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button