Uncategorized

बलिया——-65 पेटी व 8 PM ,अवैध अंग्रेजी शराब नरही पुलिस की सफलता से हुआ वरामत—–

नरही,बलिया—–
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस. आनन्द महोदय द्वारा अवैध शराब के परिवहन / बिक्री की रोकथाम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10.10.2023 को थानाध्यक्ष पन्नेलाल मय हमराह के देखभाल क्षेत्र गस्त चेकिंग संदिग्ध वाहन संदिग्ध व्यक्ति में रवाना क्षेत्र होकर अवैध शराब परिवहन / विक्री की रोकथाम हेतु बात-चीत कर रहे थे कि तभी SOG टीम जनपद बलिया भी मौके पर आ गयी । SOG बलिया व थाना नरही पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मणपुर चट्टी की तरफ से आ रही एक वाहन जिसमें कुछ व्यक्ति बैठे है तेज गति से आ रही है । जिसमे संदिग्ध वस्तु भरा हुआ है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर तेज स्पीड से आ रही गाड़ी को करीब आने पर रोकने का इशारा किए कि वाहन चालक तेजी से गाड़ी मोड़कर ग्राम टुटवारी की तरफ भागने लगा, इस पर पुलिस वाले उस संदिग्ध गाड़ी का पीछा करते हुए टुटवारी गांव में पंहुचे कि उक्त वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भाग गया । उक्त वाहन का भौतिक निरीक्षण किया गया तो गाड़ी के आगे व पीछे नम्बर प्लेट पर UP 14BH 8545 नम्बर अंकित है । उक्त वाहन के गेट को खोलकर तलाशी लिए तो उसके अन्दर भरी हुई अवैध शराब की पेटीयाँ रखी हुई थी जिसकी गणना किया गया तो कुल 65 पेटी में अन्दर 8 PM अंग्रेजी शराब फ्रूटी प्रत्येक 180 ML (कुल मात्रा 561.600 लीटर) स्पेशल ब्लैक आफ स्काच च्वाइस इण्डीयन विस्की लिखा हुआ बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक मु0अ0सं0 267/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम बनाम वाहन सं0 UP14BH 8545 के चालक नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की तलाश जारी है ।

बरामदगी का विवरण-

  1. कुल 65 पेटी में 8 PM अंग्रेजी शराब फ्रूटी प्रत्येक 180 ML कुल मात्रा 561.600 लीटर स्पेशल ब्लैक आफ स्काच च्वाइस इण्डियन विस्की (कीमती लगभग 04 लाख रूपये)
  2. ENDEAVOVR Ford वाहन, वाहन सं0 UP14BH 8545
    वांछित अभियुक्त का विवरण-
  3. वाहन सं0 UP14BH 8545 के चालक नाम व पता अज्ञात
    बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
  4. SOG प्रभारी उ0नि0 अजय यादव SOG जनपद बलिया ।
  5. थानाध्यक्ष पन्नेलाल थाना नरही जनपद बलिया ।
  6. हे0का0 जसवीर सिंह SOG जनपद बलिया ।
  7. हे0का0 राकेश यादव SOG जनपद बलिया ।
  8. हे0का0 लवकेश पाठक SOG जनपद बलिया ।
  9. हे0का0 रोहित कुमार SOG जनपद बलिया ।
  10. का0 विकाश सिंह SOG जनपद बलिया ।
  11. का0 अर्जुन यादव SOG जनपद बलिया ।
  12. का0 विनोद रघुवंशी SOG जनपद बलिया ।
  13. का0 महेश कुमार SOG जनपद बलिया ।
  14. हे0का0 बलवीर सिंह थाना नरही जनपद बलिया ।
  15. का0 प्रशान्त सिंह थाना नरही जनपद बलिया ।
  16. का0 रितेश मिश्रा थाना नरही जनपद बलिया ।
  17. उ0नि0 मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना नरही जनपद बलिया ।
  18. हे0का0 जय प्रकाश यादव थाना नरही जनपद बलिया ।
  19. का0 विभूती यादव थाना नरही जनपद बलिया ।

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button