G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-
दिनांक-10.10.2023

थाना रामकोला पुलिस द्वारा लापता विक्षिप्त व्यक्ति को 62,300/- रु0 के साथ सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में लापता/गुमशुदा बच्चों/व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.10.2023 को एक विक्षिप्त लड़का रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था मे मौजूद मिला मौके पर थाना रामकोला की ईगल मोबाईल द्वारा मौके पर पहुंचकर पुछताछ किया गया तो उसने अपना नाम रुड्डु सिंह पुत्र राघव सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष पता चेमनपुरा पोस्ट चेमनपुरा थाना बैकुन्डपुर जिला गोपालगंज बताया उसके घर के परिजन से वार्ता कर उसके पिता राघव सिंह जो थाना स्थानीय पर उपस्थित हुए तथा ज्ञात हुआ कि उक्त लडका अपने घऱ से नाराज होकर आया था तथा घर से 62300/- रूपये लेकर आया था जिसको उसके पिता राघव सिंह को उनके लडके रड्डू सिंह व रूपयों को सुपुर्द किया गया। बच्चे व रुपये पाकर परिजनों ने कुशीनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी-
1-प्र0नि0 अखिलेश सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
2-का0 जितेन्द्र पाल थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
3-का0 हिमान्शु सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
4-का0 नरेन्द्र वर्मा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर