बलिया——डॉक्टर के साथ मारपीट में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन——–
सिकंदरपुर,बलिया—-
स्थानिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनाद डॉक्टर मुख्तार यादव के साथ अराजक तत्वों ने गुरुवार की शाम मारपीट किया।जिसको लेकर डॉक्टरों तथा कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं डॉक्टर मुख्तार यादव के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आक्रोशित डॉक्टरों व कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका मांग था कि तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाए तथा सभी चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए,जिससे कि वे निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।डॉक्टरों तथा कर्मचारियों के अचानक धरना प्रदर्शन पर बैठ जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।सूचना पर उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार तथा क्षेत्राधिकार भूषण वर्मा दल बल के साथ अस्पताल परिसर पहुंचकर चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।परंतु सभी ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई,जिस पर उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा तथा सभी चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराया जाएगा।धरना प्रदर्शन करने वालों में डा मुख्तार यादव,डॉक्टर संदीप गुप्ता ,डॉक्टर अंशुमन राय, डॉक्टर राजेश आर्य,डॉक्टर अभिषेक राय,अवधेश कुमार विजय कुमार,पुष्कर राय मनीष कुमार ,डॉक्टर भारती सिंह, रिशु गुप्ता,अशोक यादव, कंचन राय आदि रहे।



संवादाता
रुद्रेश कुमार शर्मा
G News Beaur
Chief Ballia