एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सम्मानित हुए विजेता उपविजेता।
रामनाथ उमाशंकर इंटर कालेज फुलमनहा के खेल मैदान पर चल रहे माध्यमिक विद्यालयों की 34 वां जिलास्तरीय एथलेटिक्स एवं साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के फाइनल में सदर तहसील के खिलाड़ियों ने पहला स्थान,निचलौल को दूसरा और नौतनवा को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिलाविद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय द्वारा विजेता तहसीलों को शील्ड देकर व मेडल पहनकर सम्मानित किया।
तीसरे दिन के प्रतियोगिता में भला क्षेपण में बालक सीनियर वर्ग में निचलौल तहसील के अविनाश पासवान पहले स्थान, सदर तहसील के विनय सिंह और शिव कुमार दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
भला क्षेपण बालक जूनियर वर्ग में नौतनवा तहसील के आनंद चौरसिया को पहला,निचलौल के कमलेश चौधरी को दूसरा और नौतनवा के मिथिलेश को तीसरा स्थान मिला।
रंगोली प्रतियोगिता में फरेंदा तहसील को पहला ,निचलौल को दूसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता का संचालन ब्रजेन्द्र पाण्डेय व नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह ,माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष अशोक रॉय, लेफ्टिनेंट विवेक सिंह,विनीत श्रीवास्तव , रामअवध मौर्य,व्यायाम शिक्षक राजेश यादव, मंतोष जायसवाल,नित्यानन्द मिश्रा, मुन्ना चौहान, सुधीर मणि, रामचन्द्र यादव, महेश शर्मा, कुंज बिहारी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विनोद कुमार यादव रिपोर्टर लेहड़ा बुजमनगज