Uncategorized

जौनपुर खून का बदला खून से लेने के लिए आरोपियों ने की हत्या

बड़े पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अभिषेक यादव ने किया आरा मशीन संचालक का मर्डर
जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरूवार की शाम पल्सर सवार तीन बदमाशो द्वारा की गयी आरा मशीन संचालक की हत्या के रहस्य का पर्दा उठ गया है। यह हत्या मुख्य आरोपी ने करीब 37 वर्ष पूर्व हुए अपने बड़े पिता की हत्या बदला लेने के लिए किया है। उसके बड़े पिता के कत्ल इल्जाम मृतक जयप्रकाश सिंह के बड़े भाई ओमप्रकाश सिंह पर लगा था लेकिन बाद उन्हे कोर्ट ने निर्दोश पाते हुए बरी कर दिया था। इस बात की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलन्द्र सिंह ने मीडिया को दी है। े खून के बदले खून की कहानी सामने आने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।

गुरूवार की शाम मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में पल्सर सवार तीन बदमाशो ने आरा मशीन संचालक जय प्रकाश सिंह के सीने में गोली मार दिया। गोलीबारी करके भागते समय ग्रामीणो ने मौके पर ही एक आरोपी गोली यादव को पकड़कर जमकर मारने पिटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर गोली से घायल जय प्रकाश सिंह को इलाज के वाराणसी भेजा गया था जहां पर उपचार के दरम्यान उनकी मौत हो गयी। सरेआम हुई इस सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने वाले अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी डा0 अजयपाल शर्मा ने दस टीमें गठित कर दिया जिसका परिणाम रहा कि वारदात के छह घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी अभिषेक यादव पुलिस ने मुठभेड़ में रामनगर ब्लाक मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दरम्यान दोनो तरफ से धुवांधार गोलियां चली जिसमें दो दारोगा बाल बाल बच गये लेकिन पुलिस द्वारा चलाई गयी दो गोली आरोपी के दोनो पर में लग गयी। जिसके कारण वह भाग नही पाया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेन्द्र कुमार सिंह बताया कि अभी तक की छानबीन से यह तथ्य प्रकाश आया है कि सन् 1987 में गोपी यादव नामक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या हुई थी। मृतक जयप्रकाश सिंह के भाई ओमप्रकश सिंह समेत अन्य लोगो को अरोपी बनाया गया था। इस मामले में धारा 302 का मुकदमा हुआ था वे लोग जेल गये थे। ओमप्रकाश सिंह कोर्ट से बरी हो गये थे। बताया जाता है कि मृतक जयप्रकाश सिंह की आरा मशीन काफी पहले से है आरा मशीन पर लकड़ी की चिराई को लेकर 37 वर्ष पहले रंजीश थी जिसमें गोपी यादव की हत्या हुई थी। लेकिन इतने दिनों बाद उनके परिवार के एक लड़के द्वारा अपने दोस्तो के साथ मिलकर यह वारदात किया गया है। आरोपी ने यह बताया कि उसने बदला लिया है ऐसे मुझे नही करना चाहिए था। फिलहाल पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button