Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक-18.10.2023

थाना खड्डा पुलिस द्वारा गोबध के मुकदमे में वांछित फरार चल रहा 15000/- रूपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक खड्डा श्री आशुतोष सिंह मय टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर शिवदत्त छपरा बाजार के पास से गोबध के मुकदमें फरार चल रहा वांछित अभियुक्त अमजद अंसारी पुत्र मुस्तफा अंसारी ग्राम भुजौली थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 15,000/- रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 388/23 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 व 429 भादवि0

गिरफ्तार वांछित अभियुक्त-
अमजद अंसारी पुत्र मुस्तफा अंसारी ग्राम भुजौली थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
2-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
3-का0 शशिकेश गोस्वामी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
4-का0 रामनिवास यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
5-का0 यशवन्त यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
6-का0 इशरार थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button