Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक-18.10.2023
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन त्रिनेत्र” के अन्तर्गत जनसहयोग से जनपद के थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे आच्छादित कराना है जिससे अपराध व अपराधियों के नियंत्रण व कानून व्यवस्था सुदृढ रखने मे मदद मिल सके। इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2023 को थाना को0 पडरौना क्षेत्रान्तर्गत व्यस्ततम व महत्वपूर्ण चौराहा खीरकिया पिकेट/चौकी पर उच्च गुणवत्ता के 04 सीसीटीवी कैमरे लगवाये गए।

   इस सहयोग के लिए प्रभारी निरीक्षक को0 पडरौना द्वारा उत्साहवर्धन हेतु आभार प्रकट करते हुए माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। 

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button