Uncategorized

*Kushinagar: UP में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने किया एनकाउंटर, नवरात्रि में दिखाया दुर्गा-काली का रौद्र रूप*Kushinagar: *उत्तर प्रदेश में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने एनकाउंटर किया. SHO सुमन सिंह के नेतृत्व में अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने 25 हजार के इनामिया बदमाश को धर दबोचा*.

    उत्तर प्रदेश  में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. आए दिन कोई न कोई एनकाउंटर हो रहा है.इसी बीच बुधवार को एक ऐसी मुठभेड़ हुई, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है. दरअसल, प्रदेश में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया. खास बात यह है कि महिला सिपाहियों की टीम का नेतृत्व भी महिला एसएचओ ने किया. नवरात्रि में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा एनकाउंटर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

SHO सुमन के नेतृत्व में हुआ एनकाउंटर
यह एनकाउंटर कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज अमडरिया नहर के पास हुआ. यह एनकाउंटर SHO बरवापट्टी सुमन सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर SHO सुमन अपनी 4 महिला पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में शामिल थीं. मुठभेड़ में इनामी बदमाश इनामुल उर्फ़ बिहारी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से पुलिस ने असलहे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।                                *G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा सपहा*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button