Uncategorized

उप क्रीड़ाधिकारी के संरक्षण में ताइक्वांडो खिलाड़ियों से अवैध वसूली

महाराजगंज जनपद के धनेवा स्थित स्टेडियम में विगत 8 वर्षों से खेल नीति की धज्जियां जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में भ्रष्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षकों द्वारा उड़ाई जा रही है,स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों से हर माह जमकर वसूली की जाती है जबकि सरकारी स्टेडियम में किसी भी खेल का प्रशिक्षण लेने के लिए खिलाड़ी को मात्र वर्ष भर में एक बार सदस्यता शुल्क जमा करना पड़ता है बाकी खिलाड़ी से किसी भी मद में कोई शुल्क नहीं लगता है,लेकिन महाराजगंज स्टेडियम में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने वाले रिजवान अहमद फैज़ी ने बताया कि स्टेडियम में ताईक्वांडो प्रशिक्षण लेने के लिए सदस्यता शुल्क 160 रुपये जमा करने के बाद 600 रुपये अतिरिक्त आप को जिला ताइक्वांडो एसोशिएशन का शुल्क लगता है,और उसके बाद फिर हर माह 300 रुपये शुल्क जमा करना होता है,इस बावत उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने टेलीफोन वार्ता पर जानकारी देते हुए बाताया कि स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ीयो से मात्र सदस्यता शुल्क जमा कराया जाता है, ताइक्वाडो खेल के नाम पर अवैध धनउगाही की बात पर अनभिग्यता जाहिर की और उपक्रिड़ाधिकारी ने बताया कि अगर ऐसा है तो गलत है,और इस पर कार्यवाही की जाएगी।आगे आडियो में सुने और मनने करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button