बलिया न्यूज- पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर प्यार में बाधक बन रहे पति की कराई हत्या, दोनो गिरफ्तार।
गड़वार थाना क्षेत्र स्थित सिकरिया खुर्द में अभियुक्ता पत्नी (पुष्पा )ने अपने पति (बब्लू पासवान)की हत्या अभियुक्त प्रेमी (सोनू)संग मिलकर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर कर दिया। तथा साक्ष्य छुपाने के लिए शव को मकान के बगल के कुएं में फेंक दिया। शुरू में वह पति की वह लापता होने की नाटक करती रही तथा कुएं में शव मिलने पर अपने देवर पर हत्या का इल्जाम लगाती रही। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो उन्होंने अपना जुल्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पति ने हमे प्रेमी के साथ आपत्ति जनक स्थिति मे पकड़ लिया था। जिसके चलते प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त हसिया तथा साक्ष्य छुपाने में प्रयुक्त फावड़े को भी बरामत कर लिया। हत्या के खुलासा करने वाली टीम को 25000 इनाम की घोषणा की गई।
रिपोर्टर
डॉ . नितीश कुमार यादव
जी न्यूज बलिया
