Uncategorized

बलिया में पलटा ई-रिक्शा मासूम की मौत, गांव में मचा कोहराम

बलिया: जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव में सोमवार की शाम एक ऐसी घटना सामने आई, जिससे देखने वालों का कलेजा कांप गया। वहीं, परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि भरसौता गांव निवासी रमेश सिंह ने लगभग 6 माह पहले अपने परिवार को पालने के लिए ई-रिक्शा खरीदा था। सोमवार की शाम रमेश अपने 7 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ सब्जी खरीद कर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में ई-रिक्शा पलट गया और मासूम आयुष गम्भीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही लाडले ने दम तोड़ दिया। उसका अन्तिम संस्कार बिहार घाट पर कर दिया गया। मृतक तीन भाई एवं एक बहन में आयुष दूसरे नम्बर का था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल ज़ी न्यूज़ जिला अपराध संवाददाता पवन यादव बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button