Uncategorized

पकड़ी थाना क्षेत्र के डोभवा गांव से लेकर मेउली गांव तक जर्जर हालत में है। पूरी रोड जगह-जगह से टूटी हुई है और इसमें कई बड़े गड्ढे हैं। इस कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।

यहां कितने नेता आए गए कुछ नहीं हुआ , सरकार दावा कर रही है कि कहीं गड्ढा नहीं दिखेगा इस समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से यह रोड यहां ऐसे ही जर्जर हालत में पड़ी हुई है। रोड में कई बड़े गड्ढे हैं इसके चलते आए दिन यहां हादसे होने की आशंका बनी रहती है। यह मेन रोड में से एक है इस वजह से हजारों लोगों का यहां से आना-जाना लगा रहता है। खराब रोड के चलते कई बार लोग रोड में तेजी से गुजरते हुए गड्ढे नहीं देख पाते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक तो पहले से ही रोड़ जर्जर हालत में है ऊपर से इस रोड में कई जगह इस कारण लोगों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर यहां से गुजरना पड़ता है।

बरसात में तो यहां स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है जब रोड में पानी भरा होने से लोग यह समझ नहीं पाते की कहा गड्ढे हैं और कहा सड़क और उसमें गिरकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। G news reporter Dr अंकुश गुप्ता .ballia UP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button