Uncategorized

बलिया में भीषण सड़क-हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बारात से लौट रहे थे घर

  28, 2023
बलिया : एनएच 31 (NH 31) पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के रूद्रपुर गायघाट के पास सोमवार की आधी रात बाद अज्ञात वाहन की टक्कर में बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली निवासी मनोज वर्मा (40) पुत्र रघुनाथ वर्मा व जितेंद्र वर्मा (35) पुत्र जगदयाल वर्मा अपने रिश्तेदारी हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर (पोखरा) निवासी स्व. सूर्यनाथ वर्मा के लड़के की बारात में शामिल होने के लिए आये थे। दोनों सोमवार की रात बारात में चकिया-जमालपुर गए थे।
बारात से दोनों अपनी डी-लक्स बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 02:30 बजे रुद्रपुर-गायघाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों व स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने दोनों युवकों के शव व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। ❗जिला अपराध संवाददाता पवन यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button