बलिया में ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, गड्ढे में गिरा ट्रक, मची अफरा-तफरी
बलिया: के नवानगर स्टेट बैंक के समीप शनिवार की सुबह कोहरे के कारण खड़ी ट्रक से बलिया डिपो की सवारियों से भरी बस टकरा गई। ट्रक से बस टकराने के साथ ही बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। परिवहन विभाग की बस और खड़े ट्रक के बीच टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह संयोग ही रहा कि बस में बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सवारियों से भरी परिवहन विभाग की बस सिकंदरपुर बस स्टेशन से बेल्थरा जा रही थी। वहीं नवानगर स्टेट बैंक के बगल में पहले से एक ट्रक खड़ा हुआ था।कोहरा होने के कारण चालक को स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और बस असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे कि ट्रक नीचे गड्ढे में उतर गया। वहीं बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

बस को कब्जे में लेकर थाने लाया गया
बस के ट्रक से टकराने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर गए और सभी यात्रियों सहित चालक बाहर निकले🔛 ज़ी न्यूज़ जिला संवाददाता पवन यादव बलिया