बलिया के ऐतिहासिक मंच पर अश्लील डांस, नाराज लोगों ने कुर्सियां फेंक जताया विरोध, वीडियो हुआ वायरल
बलिया: जिले के ऐतिहासिक ददरी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के भारतेन्दु मंच पर बार बालाओं का अश्लील डांस देखने को मिला। जहां आक्रोशित भीड़ ने कुर्सियां पटक कर अपना विरोध जाहिर किया। जिसका विडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गौरतलब है कि जनपद के ऐतिहासिक ददरी मेले को स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका आयोजित कराती है। इसके लिए शासन से फंड भी पास होता है। वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के संतकुमार गुप्ता (मिठाई लाल) हैं। तो संस्कृति का संरक्षण करने के दावों के बीच इस प्रकार के वायरल विडियो स्थानीय व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में सांस्कृतिक भारतेन्दु मंच पर भोजपुरी कलाकारों का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। मंच पर प्रमोद प्रेमी और डिम्पल सिंह का कार्यक्रम चल रहा था। प्रमोद प्रेमी के गाने और डिम्पल सिंह के एक्शन पर लोगों की भौंहें तन गयी। वायरल ज़ी न्यूज़ जिला अपराध संवाददाता पवन