Uncategorized

14 दिसंबर 2023 सूचना विभाग कुशीनगर

आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को किया जायेगा सामग्रियों का वितरण

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह अक्टूबर 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। जनपद के मोतीचक, पड़रौना, तमकुहीराज, खड्डा, विशुनपुरा, नेबुआ नौरंगिया के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रो से 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस ,1 कि0ग्रा0 चना दाल ,455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह ,3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम गेहूं दलिया ,500 ग्राम फॉर्टिफाइड राइस ,500 ग्राम चना दाल प्रति माह, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को 1.5 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया ,1.5 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 कि0ग्रा0चना दाल ,455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह तथा अति कुपोषित बच्चों को 1.5 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1.5 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 कि0ग्रा0 चना दाल, 455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 16 व 18 दिसंबर 2023 को किया जायेगा।

वितरण दिवस को उपरोक्त वि0ख0 मोतीचक, खड्डा, आदि के ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेगें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा 16 दिसंबर व 18 दिसंबर 2023 को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।
G न्यूज रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल
सपहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button