Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2023” के

जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत यातायात पुलिस कुशीनगर द्वारा कस्बा पडरौना के विभिन्न चौराहों ,तिराहों पर क्रेन एवं राजकीय वाहन पर लगे पी0 ए0 सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमो की ऑडियो क्लिपिंग प्रसारित की गयी। शहर के सभी महत्वपूर्ण कस्बे ,चौराहे पर यातायात के साथ ही डायल 112 वाहनों एवं यातायात कार्यालय पर  लगे पी ए सिस्टम से यातायात नियमो का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।यातायात  एवं थाना पुलिस कर्मियों द्वारा भी वाहन चालकों को यातायात नियमो से जागरूक करते हुए नियमो का उल्लंघन करने पर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की जा रही है।अभियान के दौरान कुल 76 वाहनों का चालान कर 1लाख 65 हजार का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

*राजन सिंह*
*इंदरपुर संवाददाता कुशीनगर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button