बलिया: जिले को एक और सुपर फास्ट ट्रेन की सौगात मिली है। बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने इसे लेकर पहल की थी।
वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस 12581 अप व 12582 डाउन बलिया से चलेगी। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि उक्त ट्रेन रात करीब 11 बजे वराणसी से चलकर 11 बजे दिन में नई दिल्ली पहुंचती है।

वहीं, दिल्ली से दोपहर 12 बजे चलकर 11 बजे रात में वराणसी पहुंचती है और पूरी रात खड़ी रहती है।यह बात मैंने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को बतायी और आग्रह किया कि इसमें तीन घण्टे और जोड़ दिए जायें तो यह ट्रेन बलिया से परिचालित हो सकती है। गाड़ी के टाइम टेबल पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
रेलमंत्री ने जताई थी सहमति
सांसद ने बताया कि इसके लिए रेलमंत्री ने तत्काल मंजूरी देते हुए इस बाबत रेलवे बोर्ड से कारवाई करने का निर्देश दिया है।वहीं कोरोना काल में जिन ट्रेनों का ठहराव सुरेमनपुर, यूसफपुर व शहबाजकुली में निरस्त हुआ था, उसे भी बहाल करने का आग्रह किया। इस पर रेलमंत्री ने साकारात्मक आश्वासन दिया है। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि सबकुछ अगले महीने से चलेगी ❗ ज़ी न्यूज़ जिला अपराध संवाददाता पवन यादव बलिया