Uncategorized

बलिया से मथुरा के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को होगी सुविधा. बलिया की बात

स्पेशल बलिया से मथुरा के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को होगी सुविधा दिसंबर 15, 2023
बलिया: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को परिवहन निगम द्वारा बैरिया से मथुरा तक संचालित होने वाली दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवहन मंत्री ने बताया कि यह बस सेवा बैरिया विधान सभा के पांच बार विधायक रहे विकास पुरुष स्व.मैनेजर सिंह की स्मृति और उनके सम्मान में शुरू की गई है। यह बस सेवा निश्चित ही बलिया और खास कर बैरिया से मथुरा धाम जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।

मंत्री ने बताया कि नव वर्ष पर रोडवेज के आईएसबीटी की तर्ज पर बलिया में भी अन्तर्राज्यीय बस सेवा के लिए विकास का काम शुरू होगा। यह बस अड्डा सारी सुविधाओं से लैस होगा और यहां से सीधे अन्य राज्यों के लिए भी बस सेवा शुरू हो जाएगी। कहा कि इसके बाद निश्चित ही बलिया वासियों को रोडवेज के द्वारा मिल रही सुविधाओं पर गर्व होने लगेगा। जी न्यूज संवाददाता अंकुश गुप्ता सिकन्दरपुर बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button