Uncategorized

*दर्दनाक घटना : युवक की गला काटकर हत्या, नदी में मिला सिर और धड़22 वर्षीय मृतक मुमताज क्रिकेट खिलाड़ी था,

जिसका गला काटकर धड़ और सिर नदी में फेंक दिए गए थे। पुलिस उक्त घटना की जांच में जुटी है
दीनदयाल पांडेय क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर
थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के पास बाड़ी नदी में रविवार की सुबह 22 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का गला काटकर धड़ और सिर नदी में फेंके गए थे। खोजबीन के बाद नदी में कुछ दूरी पर धड़ बरामद हुआ। कसया थाने की पुलिस ने घंटाें तलाश के बाद सिर को भी बरामद कर लिया।
एसएचओ और सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। क्षेत्र में इस हत्या को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता शमसाद की तहरीर पर कसया थाने की पुलिस ने हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर रविवार को दोपहर बाद डॉग स्क्वाॅड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि कोई सुराग नहीं मिलने पर वापस लौट गई।

रविवार की सुबह लोग गांव से दक्षिण नदी के किनारे शौच के लिए गए तो सड़क पर खून गिरा दिखा। नदी के किनारे तक खून के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे लोग अनुमान लगाने लगे कि किसी की हत्या हुई है। तब तक किसी ने नदी में शव देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया तो उसका सिर गायब था। घंटों खोजबीन के बाद नदी में ही कुछ दूरी पर उसका सिर मिला। उसकी पहचान कसया थाना क्षेत्र के ही कोल्हुआ गांव के 22 वर्षीय मुमताज पुत्र शमशाद के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रात को करीब आठ बजे खाना खाकर मुमताज सो गया था। यहां उसकी हत्या हुई है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जबकि, ग्रामीण इस नृशंस हत्या को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लड़कों ने बताया कि मुमताज बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी था। शनिवार को भी इसी ग्राउड पर उन लोगों के साथ क्रिकेट खेला था। क्या पता था कि उसकी हत्या हो जाएगी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

इस संबंध में कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सिर कटी लाश नदी से बरामद की गई है। उसकी पहचान कोल्हुआ निवासी मुमताज के रूप में हुई है। परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे है। जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।a*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button