Uncategorized

: ज़ी न्यूज़ संवाददाता रोड एक्सीडेंट घायल शख्स एम्बुलेंस के इंतजार में दर्द से कराह रहा था, तभी पहुंचे डीएम

बलिया: जिले के गडवार क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति घायल, जिसके लिए आधे घंटे से एंबुलेंस के लिए फोन लगाया जा रहा है। उसी दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार गडवार क्रय विक्रय सहकारी समिति, बलिया के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति पर पड़ी। जिलाधिकारी रूककर लोगों से बातचीत की तो पता चला कि आधे घंटे से एंबुलेंस के लिए फोन लगाया जा रहा है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन कर एंबुलेंस की व्यवस्था तत्काल करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि कुछ ही देर में एंबुलेंस आ जाएगी।

अभी जिलाधिकारी अपनी गाड़ी में बैठकर कुछ दूर आगे बढ़े ही थे, तभी रास्ते में एंबुलेंस जाती मिल गई। एंबुलेंस के ड्राइवर से रोककर उसके जाने का स्थान भी पूछा गया। उसने बताया कि वह वही जा रहा है।
❗ ज़ी न्यूज़ जिला अपराध संवाददाता पवन यादव बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button