Uncategorized
दीनदयाल पांडेय जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर
रामकोला क्षेत्र के स्थानीय बाजार के एस आर चिडेंस एकेडमी परिसर मे मंगलवार को पुलिस पाठशाला आयोजित हुई।मुख्य अतिथि पुलिस उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी ने बच्चों के सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090 और 112 के बारे मे बच्चों को विस्तार से बताया। मुसीबत के समय 112मोबाइल नंबर पर काल करें। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए जारी किया गया मोबाइल नंबर 1090 के बारे मे भी बताया। इस दौरान ओमप्रकाश चौधरी,दिग्विजय नाथ , रमेश कुमार गुप्ता, विनय गुप्त,रेखा सोनी आराधना सिंह आदि मौजूद रहे।