गुरवालिय बाजार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम पंचायत स्वराज अभियान के तहत दो
दिवसीय ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक ट्रेनिंग सेंटर का उद्धघाटन सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुदही के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत दुदही मजरूल हक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास से संबंधित बहुयामी योजनाओं को कैसे संचालित किया जाय उसके सेपक्ष प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा सबको बुलाकर उक्त विषयक सम्बंधी जानकारी दी गई जो विकास के कड़ी में सहायक होगा। कार्यक्रम का श्री गणेश दीप प्रज्ज्वलित व श्रीगणेश v सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। NS गैलेक्सी कम्प्यूटर प्राइवेट लिमिटेड गुरवालिया दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। प्रमुख रूप से, ग्राम प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, पूर्व प्रधान जयंत कुमार शाही, हरकेश तिवारी, अमावस यादव, सुनील यादव, राजू प्रसाद, तकनीकी सहायक नेहा तिवारी, सुनैना कुशवाहा, नेहा सिंह, जेबा प्रवीन, सचिव सुरेंद्र गोंड, दिलीप पांडेय, सुमन सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रमोद यादव, अमर नाथ श्रीवास्तव, अंत में आयोजक गुड्डू कुमार विश्वकर्मा ने इस जागरूकता प्रशिक्षण ट्रेनर प्रवीण सिंह, अवध किशोर शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, गौरव तिवारी उपस्थित रहे। सबके प्रति आभार व्यक्त किया।कार्य क्रम के संचालन सुखसागर ने किया। सहायक ट्रेनर के रूप में सद्दाम हुसैन, अमन शर्मा मौजूद रहे।
सुखसागर की रिपोर्ट
