Uncategorized

*G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर**सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुँचाना व पीड़ितों क़ो न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता :अंकिता जैन*

सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुँचाना व   पीड़ितों क़ो न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता :अंकिता जैन

अंकिता जैन बनी कसया की नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, की पदभार ग्रहण  l 
नगर भ्रमण कर तहसील के सभी विभागी अधिकारियो व कर्मचारियों के साथ की बैठक l
कसया, कुशीनगर

नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने  गुरुवार को कसया तहसील में अपना पदभार ग्रहण किया l ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती जैन ने अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत तहसील के सभी विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक की और सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया l इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती जैन ने कहा कि सरकार की योजनाओं क़ो धरातल पर उतारना और योजनाओं का सत प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी l इसके साथ ही हर पीड़ितों क़ो न्याय दिया जाएगा l सभी संबंधित अधिकारी अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे l ज्वाइंट  मजिस्ट्रेट के पदभार ग्रहण के दौरान तहसील कर्मियों व अधिकारियो ने उन्हें पुष्प गुच्छ व बुके देकर स्वागत किया l तत्पश्चात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसील के सभी विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण कर जानकारी हासिल किया l तत्पश्चात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगर भ्रमण कर विकास कार्यों से सम्बंधित जानकारी लिया l इस अवसर पर तहसीलदार कसया नरेन्द्र राम, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह कसया , नायब तहसीलदार फाजिलनगर एकता त्रिपाठी,राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि, निलेश रंजन राव, शैलेन्द्र दुबे, अजय दुबे,कुमारी निशा, गुलफ्शा खातून आदि सहित समस्त तहसील कर्मी उपस्थित रहें l
*G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button