Uncategorized
G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगरडी.जे. , बाजा की दुकान का ताला तोड़ कीमती सामान चोरीकसया, कुशीनगर
कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया गया l पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया हैं l मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया चौराहे पर स्थित गिरजेश राय के मकान में सुनील कुमार पुत्र चुम्मन प्रसाद निवासी ग्राम सिंह धुरिया जनपद कुशीनगर किराये पर कमरा लेकर सुनील साउंड के नाम से डीजे बाजा आदि किराये पर चलाता हैं, जो रविवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर दुकान में रखा 05 मशीन,02स्टेपलाइजर,02 मिक्सर मशीन चोरी कर लें गए l पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई हैं l
ज़ी न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
