Uncategorized
*बलिया न्यूज – जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। : बीएसए*
बलिया बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के कक्षा 1से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने रामलीला मैदान स्थित कार्यालय पर दी। श्री सिंह ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आदेश का पालन न करने वाले पर कठोरतम करवाई की जाएगी।
संवाददाता/प्रभारी
दिनेश यादव
जी न्यूज बलिया
