Uncategorized
मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत,तीन घायल।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनचिरैया में खड़ी ट्रक में कार की टक्कर होने से सोमवार की रात कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन अन्य घायल हो गए।
बृजमनगंज निवासी किशन जायसवाल अपनी पत्नी रंजीता , बेटी लाडो और एक सहयोगी राहुल के साथ नौतनवा से घर आ रहे थे की रास्ते में खड़ी ट्रक से भिड़ गए।मौके पर किशन की पत्नी रंजीता उम्र 28 की मौत हो गई।
शव को कोल्हुई पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए,घायल लोगों का इलाज चल रहा है। रिपोर्टर बिनोद कुमार यादव लेहरा


