ब्रेकिंग न्यूज़खबर आ रही जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर से
भाकियू टिकैत गुट ने गणतंत्र दिवस पर निकाली विशाल ट्रैक्टर परेड, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन।

कलीनगर। 26 जनवरी के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा तहसील व ब्लॉक स्तर पर विशाल ट्रैक्टर परेड निकालकर प्रदर्शन किया गया। यह ट्रैक्टर परेड मथना जपती रॉयल किंग्डम से शुरू होकर रानीगंज, जमुनिया से होते हुए कलीनगर तहसील पहुंची। विशाल ट्रैक्टर परेड में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता व ग्रामीण सवार होकर तहसील कलीनगर पहुंचे। ट्रैक्टर परेड की अगवानी भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी द्वारा की गई। गुरदीप सिंह गोगी ने स्थानीय व जनपद की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अक्षय कुमार यादव को सौंपा जिनमें जंगल किनारे जाल फेसिंग करवाना, आवारा पशुओं को गौशाला भिजवाना, माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर गड्ढे मुक्त सड़क का नवनिर्माण करने के साथ-साथ तहसील क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती संबंधित कई मांगे रखी गई। नायब तहसीलदार द्वारा समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया। ट्रैक्टर परेड के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल की गाड़ी ट्रैक्टर परेड के साथ शामिल रही। ट्रैक्टर परेड में शामिल एवं ज्ञापन देने वालों में युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, युवा जिला महासचिव बलजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नानक सिंह, तहसील अध्यक्ष सत्येंद्रपाल सिंह, तहसील कलीनगर मीडिया प्रभारी सुखविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, शत्रुघ्न, जोरावर सिंह, सुरेश, चंद्रपाल, जमुना प्रसाद, घासीराम दर्जनों कार्यकर्ता व किसान शामिल रहे।
ज़ी न्यूज से जिला ब्यूरो चीफ धर्मपाल की रिपोर्ट पीलीभीत से