Uncategorized
सिकंदरपुर ,पुर ,आज 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय धड़सरा( पुर ) शिक्षा क्षेत्र पंदह ,
जनपद बलिया के परिसर अंतर्गत ध्वजारोहण किया गया और गणतंत्र दिवस को धूम – धाम से शिक्षक और छात्रों के बीच मनाया गया ,इस गरिमामयी उपस्थिति पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गौतम यादव ने छात्रों को पौधा रोपण करना , स्वच्छता अभियान एवं साथ ही स्वास्थ के प्रति जागरूक करते हुए, अपने देश के अमर शहीदों के बलिदान, और देश के आजाद कराने में अपने योगदान देने वाले महान क्रांतिकारीयो के प्रति सम्मान पूर्वक विचार व्यक्त किए साथ ही साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रों को संविधान के प्रति जानकारी एवं जागरूक किए,इस मौके पर अध्यापकगण श्री शुभम तिवारी, विजय कुमार, रेनू यादव (शिक्षामित्र) , नीलम तिवारी ( आंगनवाड़ी) और ग्राम के वरिष्ट जन के साथ अभिभावकगण की भी आदर उपस्थिति रही।
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
जी न्यूज़ संवाददाता,( सिंकदरपुर)
