Uncategorized

प्रधानप्रतिनिधि ने आबादी की जमीन कब्जा के लिए थाने में दी तहरीर

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबौलिया टोला हरपुर यादव टोला पर पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और
आगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार द्वारा आगनबाड़ी केन्द्र को मार्डन लर्निंग लैब आगनबाड़ी बनना था जो कि 18 बिन्दु पर काम होता है। सारे काम पूर्ण हो चुके है उसका बाउण्ड्रीवाल कराना अभी बाकी है आगनबाड़ी के पीछे सामान्य आबादी की जमीन है जिस पर सुभाष पुत्र लालमन इसी गाव के मूल निवासी हैं जो ईट, मडीला रखकर आबादी की जमीन पर कब्जा किये हुए है। जब प्रधान प्रतिनिधि और गांव के लोगो ने किए गए अतिक्रमण को हटाने को बोला गया तो सुभाष ने कहा हम दिवानी कोर्ट किए हुए हूँ अगर इस पर सरकारी काम हुआ तो हम कोर्ट ऑफ़ कंडक्ट कर देगे इस पर प्रधान प्रतिनिधि ने काम को रोक दिया और सरकारी काम नहीं हुआ। उसके बाद सुभाष ने उस जमीन पर निर्माण काम शुरू कर दिया है।प्रधान प्रतिनिधि ने बृजमनगंज पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button