तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होने से महिला को रौदासड़क हादसे में महिला की हुई मौत _सिसवा बाजार_ महराजगंज_ जी न्यूज घुघली से_ रवि कुमार कि रिपोर्ट_
निचलौल थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग सिसवा निचलौल मार्ग बुढा़डिह अमहवां के पास मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को रौदा घायल महिला को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया जहाँ डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया|सिसवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने रोड़ पार कर रही महिला को रौदा पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला सिसवा निचलौल मार्ग पर स्थित ग्राम सभा बुढ़ाडीह टोला अमहवा निवासी ज्वाला यादव की पत्नी फुलपरी देवी उम्र लगभग 50 वर्ष घर के सामने सड़क पार कर रही थी। गंभीर रूप से घायल फुलपरी देवी को लोगों एवं परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने फुलपरी देवी को मृत घोषित कर दिया। जिसकी खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं।इस सम्बंध में निचलौल थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया की मौके पर पुलिस टीम पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
