बजरंग सेना ने बुराई पर अच्छाई की जीत का दिये संदेश – जिलाध्यक्ष विवेक जी
कुण्डा/प्रतापगढ़- बजरंग सेना जिलाध्यक्ष पत्रकार विवेक कुमार मिश्र महराज जी ने बताया कि रंगों का त्योहार होली पूरे देश विदेश में बङे ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस होली रंगों और खुशियाँ का त्योहार बच्चों के साथ ही बङे बुजुर्ग भी उत्साह के साथ मनाते है। इस दिन सभी लोगों को एक सारे गिले शिकवे मिटाकर दोस्ती कर एक अच्छी नई शुरुआत करनी चाहिए। तभी त्योहार का उद्देश्य पूरा होगा। सम्मानित वरिष्ठ समाज सेवी बजरंग सेना जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था परशुराम प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रतापगढ़ पत्रकार विवेक कुमार मिश्र महराज जी ने आगे बिस्तर से बताया कि यह लोक पर्व होने के साथ ही समाज में व्यापित समस्त बुराईयों के अन्त का प्रतीक है होली भारतीय समाज में लोक जन की भावनाओं को अभिव्यक्त करने की आईना है विवेक जी ने कहा कि अहंकार पर आस्था और विश्वास की जीत के कारण यह होली का त्यौहार मनाया जाता है। होली से एक दिन पहिले की रात्रि में होलिकोंत्सव दहन का दिब्य कार्यक्रम किया जाता है। इस होलिका दहन के साथ ही आम लोंगो को भी अपने घमण्ड और हर तरह की बुरी चींजे और आदतों की आहुंति दे देनी चाहिए। इस दिन लोंगो को अपनी नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मकता को अपनाना चाहिए। जिससे कि देश और प्रदेश में सुख शान्ति बनी रहे ।
