Uncategorized
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौतअमरजीत(जी न्यूज़ संवाददाता – बलिया )
बलिया के पखनपुरा निवासी हरिकेश यादव पुत्र विजयशंकर यादव का किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हरिकेश किसी अपने निजी कार्य से सिवानकला गया था जहां से अपने घर को वापसी के समय रतसर सवन मेन मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही वाहन से टक्कर होने और किनारे पर लगे बिजली के खंभे में टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, आनन – फानन में पास के लोगों द्वारा परिजन को खबर करते हुए नजदीकी अस्पताल में ले जाने का का प्रयास किया गया लेकिन हालत खराब होने के कारण मौत हो गई है जिससे की परिजनों में और आस – पास के लोगो में शोक का लहर दौड़ गई।
