Uncategorized

साइबर ठगों ने अब नया तरीके से लोगों को ठगा खुद को सब इंस्पेक्टर बताया सिसवा बाजार- महराजगंज

_ जी न्यूज घुघली से_ रवि कुमार की रिपोर्ट _कोल्हुई थाना क्षेत्र के निवासी प्रेम शंकर पांडे के मोबाइल फोन पर 25 मार्च कि सुबह दिल्ली से एक काल आया फोन करने वाला अपने आप को सब इंस्पेक्टर बताया उसने कहा कि आप के लड़के को गिरफ्तार किया गया है अस्सी हजार रुपये दीजिये छोड़ दिया जायेगा पीड़ित उसकी बातों में आकर घबरा गया और उसके खाते में मौजूद रकम उसके बतायेफोन पे नंबर पर भेज दिया पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि सात हजार रुपये एक बार जबकि दुसरे बार में तीन हजार रुपये भेजे गए हैं तीसरे बार 10 हजार रुपये भेज रहे थे तो नेट खराब के कारण रुपये नहीं गए | मामले में एसओ कोल्हुई आंनद गुप्ता ने बताया कि फर्जी काल के माध्यम से ठगी का मामला सामने आया है अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच कि जा रही और कड़ी कार्रवाई की जायेगी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button