Uncategorized

कानपुर में जाजमऊ में बुधवार सुबह टेनरी वेस्ट साफ करने टैंक में उतरे से मजदूर की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों ने टेनरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया।जाजमऊ के सरैया स्थित स्थित जीनत टेनरी में बुधवार सुबह चकेरी के काजीखेड़ा निवासी सुरेश (50) अपने साथी शिवकटरा निवासी संजय और एक अन्य साथी के साथ ठेके पर टैंक साफ करने गया था। इस टैंक में टेनरी वेस्ट भरा था, जिसकी जहरीली गैस की चपेट में आ गया।उसे साथियों ने किसी तरह बाहर निकाला। फिर टेनरी कर्मियों के साथ उसे जाजमऊ स्थित नासिर हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और बेटा निखिल, लकी और बेटी रिया है। बेटी की शादी हो चुकी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि फैक्टरी मालिक और कर्मचारियों की लापरवाही से सुरेश की मौत हुई है ,। उन्होंने कहा कि जहरीली गैस से भरे 10 फीट गहरे टेनरी वेस्ट के टैंक में उतारने के लिए कोई सुरक्षा किट क्यों नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज बाए सीमा सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button