Uncategorized
मां बेटे को पीटकर क़िया घायल एसपी से न्याय की गुहार
दीनदयाल पाण्डेय
जिला अपराध संवाददाता
कुशीनगर
कुशीनगर।कसया थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर उसे व बेटे को मारपीटकर घायल करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
गुरुवार को थानाक्षेत्र के ग्राम बहोरापुर निवासिनी बबिता पत्नी मनोज पटेल ने पुलिस अधीक्षक को इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया है कि बीते 26 मार्च को सुबह सात बजे मेरी भैंस खुलकर मेरे घर के बगल में साखोपार निवासी एक व्यक्ति के खेत में चली गयी।
जिसको लेकर छह सात लोग एक राय होकर मेरे दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गाली देने लगे। मेरे बेटे द्वारा मना करने पर उसे मारने लगे। वह घर में भगा तो घर में घुसकर मारने लगे। मैं अपने लड़के को बचाने आयी तो मुझे भी मारे पीटे। मेरा कपड़ा फाड़ दिए। शोर सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए और बीच बचाव किये।