Uncategorized

कुशीनगर सुगमकर्ता कार्यशाला में नही पहुचे 23 शिक्षक बीएसए नाराज

दीनदयाल पाण्डेय
जिला अपराध संवाददाता
कुशीनगर

मसाछापर। विशुनपुरा बीआरसी में तीन दिवसीय सुगमकर्ता कार्यशाला के पहले दिन बृहस्पतिवार को अव्यवस्था हावी रही। अचानक बीएसए पहुंचे तो 23 शिक्षक गायब मिले और बीईओ का भी पता नहीं था। नाराज बीएसए ने बीईओ को फोन कर खरी-खोटी सुनाई और बिना सूचना दिए कार्यशाला से गायब शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
देर शाम बीएसए ने कार्यशाला से अनुपस्थित शिक्षकों और बीईओ को नोटिस जारी जवाब तलब किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बीआरसी में शिक्षण कार्य को और सुगम के साथ बालिका शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए तीन दिवसीय सुगमकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 50 शिक्षकों को शामिल होना था। सुबह 11 बजे बीएसए रामजियावन मौर्य कार्यशाला में पहुंच गए। वहां सिर्फ 27 शिक्षक मौजूद मिले जबकि 23 शिक्षकों का पता नहीं था। पूछने पर कोई कुछ बता भी नहीं रहा था। बीएसए ने बीईओ जयंत भारती को फोन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से गायब रहने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण में बिना मेरे आदेश के शामिल नहीं किया जाएगा। एक घंटे तक बीएसए मौजूद रहे, बावजूद कोई शिक्षक और बीईओ नहींं पहुंचे। बीएसए रामजियावन मौर्य ने कहा कि कार्यशाला में अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इनसे स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button