Uncategorized

कुशीनगर शिक्षा मजबूती से सुधरेगी जीडीपी

दीनदयाल पाण्डेय
जिला अपराध संवाददाता
कुशीनगर

पडरौना। डायट परिसर में बृहस्पतिवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें राज्य की जीडीपी मजबूत करने के लिए बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया।बीएसए व प्राचार्य डॉ. राम जियावन मौर्चा ने कहा कि राज्य का घरेलू उत्पाद मजबूत करने के लिए राज्य में बुनियादी शिक्षा बेहतर करनी होगी।
इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय आने वाले बच्चों को स्कूल में घर जैसा माहौल मिले तो पढ़ने में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसलिए शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ घुल मिलकर शैक्षिक कार्य करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 56 सुपरवाइजर और 28 उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस दौरान राम प्रकाश पांडेय, डॉ. कमलेश कुमार, मुकेश दुबे, सईदा फातमा, रामाश्रय वर्मा, बबलू जायसवाल, हरेंद्र चौरसिया, रेनु सिंह, महेश कर्णधार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button