Uncategorized

पति व ससुर समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उसकाने पर केस

दीनदयाल पाण्डेय
जिला अपराध संवाददाता
कुशीनगर

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पड़री मेहदिया में महिला की संदिग्ध हाल में हुई मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने ससुराल वालों पर दउहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
मृतका के भाई धनेश्वर पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
नेबुआ नौरंगिया पुलिस से मिल जानकारी के अनसार विवाहिता प्रीति की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानि फंदा कसने से मौत की बात स्पष्ट हुई है। मृतका के भाई धनेवयर पांडेय की तहरीर पर इस मामले में पति पवन तिवारी, ससुर बैद्यनाथ तिवारी व चचेरे ससुर उपेंद्र तिवारी पर दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गले में फंदा कसने से हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अभियुक्त फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button