Uncategorized

योग में छात्रों ने बिखरे अपने जलवे

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है डॉक्टर विनय मल्ल

गोरखपुर।महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, गोरखपुर द्वारा आयोजित द्वितीय जनपद स्तरीय योगासन चैंपियनशिप 2024 के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 संतोष कुमार सिंह “प्राचार्य” रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी सिद्धार्थ नगर ने महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रज्वलन कर किया अन्य अतिथियों में हरिओम त्रिपाठी, यतेंद्र सागर ,मैथिली शर्मा रही l मुख्य अतिथि का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 विनय मल्ल एवं रेनू सिंह ने कियाl आभार ज्ञापन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ0 अशोक कुमार चन्द्रा ने किया द्वितीय दिवस में प्रतियोगिता में 18 वर्ष से 28 वर्ष 28 वर्ष से 35 वर्ष और 35 वर्ष से 55 वर्ष के महिला पुरुष प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया द्वितीय दिवस में 95 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कियाl विजेताओं में परंपरागत योगासन में 9 से 14 वर्ष बालक वर्ग में राम जी प्रथम ,आदर्श कुमार द्वितीय, आर्या तृतीय एवं बालिका वर्ग में आंचल चौधरी प्रथम ,कीर्ति कसौधन द्वितीय ,गोल्डी सिंह तृतीय, 14 से 18 वर्ष में बालक वर्ग में कृष्णा प्रथम, दुर्गेश कुशवाहा द्वितीय ,अभय साहनी तृतीय बालिका वर्ग में सिंधु प्रजापति प्रथम, सौम्या यादव द्वितीय ,रेशमी यादव तृतीय, 18 से 28 वर्ष में बालक वर्ग में अविनाश कुमार मद्धेशिया प्रथम देवेश यादव द्वितीय आलोक पति त्रिपाठी तृतीय एवं बालिका वर्ग में अदिति राव प्रथम, रुक्मणी निषाद द्वितीय, शैली एवं सुनीता कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय 28 से 35 वर्ष में बालक वर्ग में सनी कुमार साहनी प्रथम नीरज मणि त्रिपाठी द्वितीय बालिका वर्ग में निशा श्रीवास्तव प्रथम ,अनुराधा जायसवाल द्वितीय ,मोनिका रावत तृतीय, 35 से 55 वर्ष में पुरुष वर्ग में रत्नेश रत्न रंजन प्रथम , फणीन्द्र द्वितीय, राजकुमार तिवारी तृतीय महिला वर्ग में एकता प्रथम, श्वेता यादव द्वितीय, आरती तृतीय रहे lविजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगेl एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 विनय मल्ल ने बताया की यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष जनपद स्तर पर आयोजित की जाती हैlप्रतियोगिता का समापन 15 मई को माननीया कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन पुरस्कार वितरण के साथ करेंगी l कार्यक्रम में डॉ कुशलनाथ मिश्रा उपनिदेशक महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर डॉ0 सोनल सिंह सहायक निदेशक, डॉ मनोज द्विवेदी ,डॉo सुनील कुमार सिंह, प्रिया रामानंद सिंह अखिलेश यादव अखिलेश गुप्ता आनंद द्विवेदी श्वेता यादव विनय यादव प्रेम नारायण गुप्ता ज्ञानेश्वर लाल संजय शर्मा डॉ0सत्य प्रकाश, सत्य प्रकाश चौरसिया उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button