Uncategorized

मथौली नगर पंचायत में सभी वार्डो का साफ – सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करते चेयरमैन नवरंग सिंह

  • मथौली कस्बा के वार्ड नंबर बारह में सोमवार को साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते चेयरमैन नवरंग सिंह

मथौली बाजार,कुशीनगर:
नगर में साफ-सफाई व्यवस्थाओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को कई वार्डों का जायजा लिया। इस दौरान चेयरमैन ने वार्ड सभासदो से मिलकर अलग-अलग वार्ड के साफ सफाई के संबंध में जानकारी ली।

चेयरमैन ने बताया कि कई वार्ड में सफाई कार्य का आज मौके का जायजा लिया। सफाई कर्मियों को समय पर सफाई करने के निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि समय-समय पर मैं खुद वार्डों में जाकर देखूंगा। साथ ही कहा कि गाड़ी हर वार्ड में जाती हैं। व नगरवासियो से अनुरोध कर कहा की घर का कचरा गलियों में डालने के बजाय कूड़ापात्र में डाल कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं व नगरवासी स्वस्थ रहे व नगर पंचायत हरा भरा रखे । इस मौके पर सभासद लिपिक हरे राम शर्मा,प्रिंस जायसवाल,रविंद्र सैनी, अजय मल्ल, विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टरजी न्यूज़
दिग्विजय विश्वकर्मा
अहिरौली बाजार कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button