Uncategorized

बलिया : क्षेत्रीय समन्वयक ने किया राजकीय महिला महाविद्यालय पर चल रही परीक्षा का औचक निरीक्षण

धनेन्द्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बलिया जनपद में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के परिक्षा केंद्र शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय पर चल रही वार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण आजमगढ़ मंडल के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. प्रेम प्रकाश कुशवाहा जी ने क्षेत्रीय केंद्र आजमगढ़ पर्यवेक्षक के रूप में बुधवार को किए,द्वितीय पाली में चल रही परीक्षा का औचक निरीक्षण डॉ. कुशवाहा जी ने परीक्षा चल रहें कक्षों में जाकर देखा और सारे परीक्षार्थियों के पास जाकर नकल सामग्री टटोलने का प्रयास किया परंतु निरीक्षण में खाली हाथ लगा ,निरीक्षण के बाद डॉ. कुशवाहा जी ने नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किए ,और कहा कि नकल विहीन परीक्षा संचालित हो रही हैं उन्होंने परीक्षा व्यवस्था पर खुशी जाहिर किए एवं परीक्षा केंद्र व्यस्थापक और ड्यूटी में तैनात शिक्षकगण के साथ अन्य परीक्षा केंद्र पर कार्यरत जन को नकल विहीन परिक्षा कराने के लिए धन्यवाद किए,निरीक्षण के समय शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र के सह समन्वयक मनीष कुमार पाठक जी, कृष्णकांत पाठक जी, छोटेलाल पाठक जी, विनोद सिंह जी , शिव शंकर पांडे जी, अनुज पांडे जी , रणजीत गुप्ता जी ,संतोष कुमार जी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button