थाना जटहां बाजार पुलिस द्वारा 03 किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) मय एक अदद मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-राहुल विश्वकर्मासंवाददाता कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.11.2024 को थाना जटहां बाजार पुलिस टीम द्वारा एक मोटरसाइकिल वाहन से कुल 03 किग्रा0 अवैध गांजा ले जाते हुये अभियुक्त रामअवध यादव पुत्र काशी यादव निवासी माघी कोठिलवा (मुन्नीलाल का टोला) थाना जटहां बाजार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 233/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 233/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
रामअवध यादव पुत्र काशी यादव निवासी माघी कोठिलवा (मुन्नीलाल का टोला) थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर
बरामदगी विवरण
- 03 कि0ग्रा0 अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 60 हजार रू0)
- एक मोटरसाइकिल वाहन सं0-UP57H7482 (अनुमानित कीमत 70 हजार रू0)
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः
- थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 देवव्रत यादव थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर
- उ0नि0 आकाश कुमार ग्वाल थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर
- कां0 सुनील यादव थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर
- कां0 एकरामुद्दीन खान थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर