Uncategorized

बलिया : बलिया जनपद में चौकी प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित,

धनेंद्र प्रताप तिवारी "पंकज"

(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर एसपी ने की शख्त कार्रवाई,

बलिया के एसपी विक्रांत वीर ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में बैरिया थाने के जय प्रकाश नगर चौकी के चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह, आरक्षी सचिन कुमार, आरक्षी बृजेश सिंह, आरक्षी चंदन रजक और आरक्षी अभय सिंह शामिल है,

एसपी विक्रांत वीर ने स्पष्ट किया कि सभी आरोपियों पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अकर्मण्यता बरतने का आरोप है, जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया है,

इस कड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्तव्यहीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है, जिससे विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है।

Related Articles

Back to top button